{"_id":"5887a4054f1c1b3e0fcf3efb","slug":"students-will-create-a-human-chain-on-national-voters-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज छात्र-छात्राएं बनाएंगे मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज छात्र-छात्राएं बनाएंगे मानव श्रृंखला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस को महोत्सव के रूप में मनाए जाएगा। नौ बजे से साढ़े दस बजे राष्ट्र वंदना चौक से कलक्ट्रेट तक छात्र-छात्राओं की मानव श्रंखला बनाई जाएगी। कलक्ट्रेट में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित होंगे और शपथ लेंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि हर गांव में आंगनबाड़ी और आशा अपने क्षेत्र के परिवारों को आपस में विभाजित कर महिलाओं के नाम और नंबर की सूची तैयार कर लें और सीडीपीओ को उपलब्ध करा दें। ताकि 11 फरवरी को मतदान के दिन महिलाएं शत प्रतिशत बूथ पर जाकर मतदान कर सके। दिव्यांगों को ई-रिक्शा के माध्यम से मतदेय स्थल तक पहुंचाया जाएगा। 18 गांव ऐसे है जहां दिव्यांग 50 से अधिक की संख्या में है। परियोजना अधिकारी डूडा को ऐेसे सभी बूथों पर ई-रिक्शा की व्यवस्था करने एवं ई-रिक्शा चालक का मोबाइल नंबर आशा और आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। जिनका 85 से 90 प्रतिशत महिलाओं का मतदान कराएंगी। ब्लॉक वाइज प्रथम, द्वितीय और तृृतीय को पुरस्कृृत किया जाएगा। कलक्ट्रेट में कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, मतदाता लघु नाटिकाएं आयोजित किए जाएंगे।
वंदना चौक से कलक्ट्रेट तक मानव श्रंखला की सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। शाम छह बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सभी कार्यालय, सरकारी और प्राइवेट स्कूल, डिग्री कॉलेज, पेट्रोल पंप, राशन डीलर की दुकानों पर बैनर लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान संदीप तोमर सम्मलित होंगे, जो जागरूकता कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर है। एसपी अजय शंकर राय, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीडीओ हाकिम सिंह, पीडी एमएल पटेल, एसीएमओ रामेश्वर दयाल, सीओ श्वेताभ पांडेय, सीडीपीओ शशि वार्ष्णेय मौजूद रहे।