फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students struggling to reach the centers

केंद्रों तक पहुंचने में जूझते रहे परीक्षार्थी तो नेशनल हाईवे जाम होने पर बढ़ी परेशानी

Sun, 16 Oct 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students struggling to reach the centers
ोहीं छुठ न जाए परीक्षा:द्यितीय पाली में पेपर का समय हो रहा था ऐसे में बागपत-मेरठ रोड पर भीड़ जाम मे? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए खूब जूझना पड़ा। किसी को छह किमी पैदल चलकर केंद्र तक पहुंचना पड़ा तो कोई ट्रैक्टर व बुग्गी में बैठकर परीक्षा देने पहुंचा। वहीं दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम के कारण वाहन फंसने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। सहारनपुर से आने वाले परीक्षार्थियों को ट्रेन का संचालन शामली तक होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में शनिवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी परिवहन व्यवस्था सही न होने के कारण उठानी पड़ी। अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर शामली के परीक्षार्थी शिव मोहन, अरुण कुमार, विजय चौधरी, अक्षित कुमार आदि पहुंचे। उनको बागपत के लिए कोई वाहन नहीं मिला। वह काफी देर इंतजार करने के बाद पैदल ही करीब छह किमी चलकर यमुना इंटर कॉलेज पहुंचे। इनके अतिरिक्त अन्य परीक्षार्थियों को देहात के केंद्रों पर जाने के लिए डग्गामार वाहनों, ट्रैक्टर व बुग्गी आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर तक जाने वाली ट्रेन का शनिवार को शामली रेलवे स्टेशन तक ही संचालन होने से परीक्षार्थियों को बस या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सहारनपुर के परीक्षार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वे स्टेशन पर पहुंचे तो बताया कि बागपत के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन तो शहर भी रहा जाम
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिनभर जाम लगा रहा। इसमें परीक्षार्थियों के वाहन भी फंस गए। जिनके केंद्र आसपास थे, वे वाहनों से उतरकर जाम के बीच से दौड़ते हुए केंद्रों तक पहुंचे। वहीं, बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने और छूटने के बाद कोर्ट रोड के अतिरिक्त सिसाना मार्ग, मेरठ-बागपत हाईवे पर भी जाम लगा रहा।

परिवहन व्यवस्था न होने से हुई परेशानी
परिवहन व्यवस्था सही नहीं होने के कारण सेंटर तक पहुंचने में बहुत परेशानी हुई।-जोगेंद्र, नांगल सहारनपुर
रास्ते में आने-जाने में काफी परेशानी हुई। परीक्षा केंद्र पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होनेे से परेशानी हुई।-समीना
परीक्षा के दौरान शासन-प्रशासन को परिवहन की व्यवस्था करानी चाहिए थी। टैक्ट्रर-ट्रॉली में बैठकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा।-अरुण कुमार

भाई जल्दी दौड़ लगा कहीं छुठ न जाए परीक्षा:द्यितीय पाली में पेपर का समय हो रहा था ऐसे में बागपत-मेरठ

भाई जल्दी दौड़ लगा कहीं छुठ न जाए परीक्षा:द्यितीय पाली में पेपर का समय हो रहा था ऐसे में बागपत-मेरठ- फोटो : BAGHPAT

अग्रवाल मंडी टटीरी से पैदल बागपत वंदना चौक पहुंचे अभ्यर्थी जानकारी देते हुए

अग्रवाल मंडी टटीरी से पैदल बागपत वंदना चौक पहुंचे अभ्यर्थी जानकारी देते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी

बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT

खेकड़ा के जैन इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों के परिचय पत्रो की जांच करते श?

खेकड़ा के जैन इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों के परिचय पत्रो की जांच करते श?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed