{"_id":"66926480250a6b478d0c830c","slug":"students-showed-their-talent-in-art-and-craft-competition-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111344-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
-सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन
फोटो संख्या 4
बड़ौत। सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार काे एक दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल ने एक निर्णायक समिति का गठन भी किया गया। कक्षा दूसरी से प्रियांशी, कक्षा तीसरी से एनया, कक्षा चार से अंशिका, कक्षा पांच से जीविका, कक्षा छठी से उज्ज्वल, कक्षा सात से लवी कुमार, कक्षा आठवीं से आरव तोमर, कक्षा नौवीं से रेहान को प्रथम स्थान पर घोषित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कीर्ति त्यागी, खुशबू चौधरी व अंकित रुहेला ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका राठी ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंशु तोमर, देव कुमार राणा, परिणीता पंवार, सागर कुमार, अक्षय कुमार का योगदान रहा।