फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students presented drama and poetry on Hindi Diwas

छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस पर प्रस्तुत किए नाटक और कविता

Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students presented drama and poetry on Hindi Diwas
छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस पर प्रस्तुत किए नाटक और कविता
विज्ञापन

बागपत/छपरौली। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने गोष्ठी, कविता, गीत और नाटक प्रस्तुत कर हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला।
स्कूल में हुई गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा की उपयोगिता व महत्व के बारे में जानकारी दी। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा पर हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा, हिंदी है हम, वतन है हिंदुस्तान, हिंदी भारत की शान कार्यक्रम प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को उजागर किया। कार्यक्रम में बबलेश कुमार, अभिषेक, गौरव, दीपक, इमरान, राजीव, कृष्ण, रवि, राज मोहन, अंजली, शिखा, ममता मौजूद रही।

जन विजय इंटर कॉलेज कूडी-नांगल में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छपरौली ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय सहायता प्राप्त व पब्लिक हाईस्कूल 960 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कुशलवीर सिंह ने हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रगति शर्मा, दीपेंद्र कुमार, शालिनी शर्मा, मंजू खोखर, मोहन कुमार, प्रवेंद्र खोखर, भरत सिंह, जयपाल सिंह, रितेश कुमार, प्रियंका, अतुल, हरीश चंद्र, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार व यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed