फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   struggle for the rights of farmers ? vms

किसानों के हक के लिए संघर्ष : वीएम सिंह

Fri, 06 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
struggle for the rights of farmers ? vms
राष्ट्रीय मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर दिल्ली में किसान पार्टी की घोषणा करेंगे। पार्टी किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार है। किसानों को एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश सरकार को झुकाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बागपत के खामपुर लुहारी इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि आज सभी पार्टियां किसानों का वोट लेकर उनकी समस्याओं को भूल जाती हैं। किसान बकाया गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन किसी भी पार्टी को इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


इसी को लेकर हमने किसानों की एक पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर की जाएगी। इसी पार्टी के बैनरतले किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के माध्यम से किसानों को बहुत कुछ दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को अपने भविष्य के बात मेें सोचना होगा कि कौन उनके हित मेें है। संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र ने कहा कि आज किसानों को अपने संगठन की आवश्यकता है। अब भी किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आगे नहीं आया. तो उसे कुछ नहीं मिलेगा।


स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसानों की पार्टी बनने जा रही है। किसान नई पार्टी से जुड़े। अध्यक्षता लोकेंद्र सिंह और संचालन प्रधानाचार्य योगेंद्र तालियान ने किया। बैठक में इकबाल कवि, चौधरी अलबेल, शरद तोमर, प्रदीप कुमार, जितेंद्र, योगेंद्र ,डॉ अनिल डबास, राजपाल प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed