{"_id":"60dcb09c8ebc3ec208284c46","slug":"strategized-for-fair-election-on-the-post-of-zip-president-baraut-news-mrt5452463182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष पद पर निष्पक्ष चुनाव के लिए रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष पद पर निष्पक्ष चुनाव के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते पूर्व जिलाध्
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद की कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रशासन की तानाशाही व पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी निंदा की गई। वहीं, तीन जुलाई को जिला पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर कलेक्ट्रट में एकत्र होने का आह्वान किया। जिला पंचायत चुनाव में फर्जी तरीके से रालोद प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने वाली महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी से मिलने का निर्णय किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि शासन के दबाव के चलते प्रशासन जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। सदस्यों पर नाजायज कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी धोखाधड़ी से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है।
पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने कहा कि नामांकन उठाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वास चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में प्रशासन जालसाजी करने वालों पर मुकदमे दर्ज कराने में विलंब कर रहा है। उसके विरोध में पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी से मिलेगा। बैठक में रालोद व सपा कार्यकर्ताओं समेत आमजन से तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रशासन की पक्षपातपूर्ण गतिविधियों को देखते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कलक्ट्रेट पर एकत्र होने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सुरेश राणा व इरफान मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, कुलदीप उज्ज्वल, अरुण तोमर बॉबी, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, राजू तोमर सिरसली, जयवीर सिंह, मोहित मुखिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, जगपाल सिंह भड़ल, डॉ. संजीव आर्य, प्रधान आस मोहम्मद, डॉ. साहब सिंह आदि मौजूद रहे।