फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Story of Kharikuan and Mirdhanpura, mud on the roads and dirty water entering the houses

खारीकुआं व मिर्धानपुरा की कहानी, सड़कों पर कीचड़ और घरों में घुसा गंदा पानी

Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Story of Kharikuan and Mirdhanpura, mud on the roads and dirty water entering the houses
बागपत के मिर्धानपुरा मोहल्ले में मकान के पास भरा नाले का पानी - फोटो : BAGHPAT
नाले की सफाई न होने से बने हालात, कमरों का फर्श धंसा, लोग परेशान
विज्ञापन

नाले की सफाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नाले की सफाई न होने के कारण पुराना कस्बे के खारीकुआं व मिर्धानपुरा मोहल्ले में नाले का पानी घरों और दुकानों में घुसने से फर्श धंस गया। सड़कों पर कीचड़ है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

बरसात में नाले का पानी पुराना कस्बे के खारीकुआं व मिर्धानपुरा मोहल्ले के मकान व दुकान में भरने से फर्श धंस गया है। मिर्धानपुरा मोहल्ले के राजकुमार व मानसिंह चौहान ने बताया कि सफाई और निकासी न होने के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से फर्श धंस गया है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। खारीकुआं निवासी गुलाब ने बताया कि उसकी परचून की दुकान में जलभराव होने के कारण फर्श व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान का सामान भी खराब हो गया। मोहल्ले के भारत चौहान, श्रीनिवास चौहान, संजय, ओमबीर, खुर्शेद, इरफान, मुस्तकीम, हारून, नईम ने नाले की सफाई व पानी निकासी की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग पशुओं की गंदगी नाले में बहा देते है, जिससे नाला अट जाता है। जेसीबी भेजकर सफाई कराई जाएगी। - ललित कुमार आर्य, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed