फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Storm and rain... poles and trees fell, darkness in 150 villages

Baghpat News: आंधी-बारिश... खंभे, पेड़ गिरे, 150 गांवों में अंधेरा

Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain... poles and trees fell, darkness in 150 villages
संवाद न्यूज एजेंसी बागपत/ बड़ाैत। जिले में शनिवार देर रात आई आंधी और बारिश ने खूब कहर बरपाया। कई पेड़ उखड़ गए। दीवार और खंभे भी गिर गए। 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई जो रविवार देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति तक चालू नहीं हुई। खेकड़ा समेत कई जगह झुग्गी व दीवार गिर गई और इससे बच्चों समेत चार घायल हो गए। बड़ौत में अंडरब्रिज में कई फुट तक पानी भरने से बाइकों में पानी भर गया। आवागमन प्रभावित हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दो बजे माैसम बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिले में 100 से अधिक खंभे टूटे तो कई किलोमीटर लंबी लाइन क्षतिग्रस्त हुई। मेरठ-बागपत, पिलाना-खेकड़ा, बड़ाैत-छपराैली और बड़ाैत-बुढ़ाना मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक पेड़ टूटे।वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कलक्ट्रेट के पास कई ढाबों व दुकानों के छप्पर उड़ गए। जलभराव होने के कारण लोगों की समस्या बढ़ी। बड़ौत नगर की सिटी कालोनी में शनिवार की देर रात शिवकुमार के मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के कारण विद्युत उपकरण 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।आंधी के कारण करनाल रोड पर 20 साल से ज्यादा पुराना पेड़ उखड़कर मकान पर गिर गया, जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जयपाल ने पहले ही वन विभाग से पेड़ उखड़ने की आशंका जताई थी। इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। इससे शताब्दी नगर, शाहमल कालोनी, चरण सिंह विहार, पटेल नगर आदि कालोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही और रविवार की देर शाम तक भी बिजली शुरू नहीं हो सकीं थी। नगर के बिनौली रोड पर बना रेलवे अंडरब्रिज में शनिवार की रात बारिश के बाद पांच फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed