फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones on two sides in Jhankar Gali, 13 injured

झंकार गली में दो पक्षों के बीच पथराव, 13 घायल

Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stones on two sides in Jhankar Gali, 13 injured
मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी फेंके गए पत्थर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नगर की झंकार गली में शराब तस्करी का आरोप लगाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को खदेड़ा। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

सोमवार की रात में झंकार वाली गली निवासी भीम और जीवन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर शराब तस्करी करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाने लगे। झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे और पथराव हुआ। झगड़े में भीम और उसके पक्ष के रामपाल, जसवीर, सुनील और सुनीता घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के जीवन और उसके दो साथी घायल हुए। बीच-बचाव कराने पहुंचे पड़ोसी सोनू, मोनू, बिजेंद्र, कृष्णा और ओमी भी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को लाठियां फटकारकर भगाया। अंधेरा का लाभ उठाकर झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed