फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones in two sides in Baghu village, ten injured

बाघू गांव में दो पक्षों में पथराव, दस घायल

Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stones in two sides in Baghu village, ten injured
गली में भैंस के गोबर करने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाघू गांव में गली में भैंस के गोबर करने के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाघू के साबिर ने बताया कि उसका बेटा घेर से भैंस को लेकर घर जा रहा था। रास्ते में भैंस के गोबर करने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद को गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर पथराव किया। इसमें उसके पक्ष के साबिर, रोजुद्दीन, बाबू समेत उनके पक्ष के सात लोग घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के हलीम ने बताया कि इशाक पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें वह, उसका भाई इंतजार और बहनोई शराफत घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदार पर हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बागपत। सरूरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने वाले सन्नी गुप्ता पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पारस को लधवाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में तीन ने किया सरेंडर
बागपत। एसआई भूदेव ने बताया कि निवाड़ा गांव के निसार हत्याकांड में फरार रफीक, गुलबाहर, नोमान ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
लोन कर ठगी करने का आरोप
बागपत। डीएम कार्यालय पर बड़ौत के रामनगर निवासी पीड़िता अनुपमा ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि एक आरोपी ने डेरी का लोन कराने के नाम पर उसके साथ 60 हजार की ठगी कर ली है। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। गौना गांव के ग्रामीणों ने एसपी से गांव में गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी अभिषेक सिंह ने चांदीनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed