फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting in money transaction dispute, four injured

रुपयों के लेनदेन के विवाद में पथराव, चार घायल

Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in money transaction dispute, four injured
पुराना कस्बे में मारपीट में घायल हुआ युवक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शाहिद ने बताया कि उनसे करीब तीन महीने पहले एक व्यक्ति ने 40 हजार रुपये उधार लिए थे। समय बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं लौटा रहा है। आरोप है कि वह सोमवार शाम अपने परिजनों के साथ उस व्यक्ति से रुपये मांगने गया था। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया और परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पथराव भी किया गया। जिसमें वासिल, नवाजिश, सलमान घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नवाजिश व शाहिद को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। इस मामले में आरोपी शहनवाज, यामीन, मुजी व अफजाल के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इसमें एक हिरासत में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुराना कस्बे में मारपीट में घायल हुआ युवक

पुराना कस्बे में मारपीट में घायल हुआ युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed