फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting between two sides in children's dispute, seven injured

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, सात घायल

Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sides in children's dispute, seven injured
बागपत कोतवाली में पुलिस हिरासत में मुगलपुरा निवासी आरोपी - फोटो : BAGHPAT
मुगलपुरा मोहल्ले का मामला, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले में सोमवार रात को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले और इसके बाद पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों सात लोग घायल हो गए। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष झगड़ा करते रहे। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

मुगलपुरा मोहल्ले में ताहिर और आदिल पक्षों के बीच सोमवार की रात बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी शुरू कर दिया गया। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हुए, जिनमें ताहिर, आकिल, जरीना, वकीला, रिजवान, मुन्ना व यामीन घायल हुए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। मगर, पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा। इस मामले में कस्बा चौकी प्रभारी विकास चौहान ने कोतवाली में दोनों पक्ष के ताहिर, साजिद, फिरोज, आदिल, आस मोहम्मद व गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन सभी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed