फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sticks run on two sides in a minor dispute

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sticks run on two sides in a minor dispute
मोहम्मदपुर खूंटी गांव का मामला, दो महिला सहित आठ घायल
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। मोहम्मदपुर खूंटी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया है।
मोहम्मदपुर खूंटी गांव में शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर रमेश और सुभा के परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष की बीना पत्नी रमेश, रमेश पुत्र सोमपाल, रमेश के लड़के गौतम व सोनू और दूसरे पक्ष से अनम सिंह की पत्नी कुंती, बेटा सुभा, सचिन पुत्र सलेकचंद व इंद्र पुत्र श्याम सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला
अमीनगर सराय। सोभापुर गांव निवासी सुशील पुत्र जयपाल अपने एक साथी के साथ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बिनौली अड्डे पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में सुशील गंभीर रुप से घायल हो गया। युवकों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने सुशील की तहरीर पर कस्बे के नीरज, राहुल व दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed