फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   STF raided in Baraut area

बड़ौत क्षेत्र में एसटीएफ ने दी दबिश

Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
STF raided in Baraut area
बड़ौत (बागपत)। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए सोमवार को एसटीएफ ने कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

31 जुलाई को मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा संपन्न हुई थी। इस दौरान एसटीएफ ने अलग-अलग जगहों से 21 सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक छपरौली निवासी भी बताया गया, वहीं सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड जनपद बागपत का रहने वाला बताया गया है। चर्चा है कि उक्त मास्टर माइंड आरोपी बड़ौत का ही रहने वाला है। सोमवार को एसटीएफ मेरठ ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ बड़ौत, बावली, मलकपुर, रूस्तमपुर, जौनमाना, ढ़िकाना सहित अन्य गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ मेरठ ने मुरादाबाद से नीरज, मोहित निवासी सोनीपत, रविंद्र निवासी सोनीपत और संदीप निवासी तिलवाड़ा छपरौली (बागपत) को गिरफ्तार किया था। बागपत का ही मास्टर माइंड सुमित फरार बताया गया है। बागपत का सचिन भी 2018 में पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सचिन का दोस्त सुमित बागपत के हेवा गांव का रहने वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यूपी टीईटी परीक्षा में मेरठ से गिरफ्तार किया मोनू निवासी बड़ौत भी अभी कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed