फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State Government's arbitrariness no longer tolerated - Virendra Singh

प्रदेश सरकार की मनमानी अब बर्दास्त नहीं-वीरेन्द्र सिंह

Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
State Government's arbitrariness no longer tolerated - Virendra Singh
बड़ौत। शिक्षक नेता वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है। शिक्षकों पर चोतरफा वार किया जा रहा है। शिक्षक सरकार की मनमानी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सत्यवीर सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में ड्यूटी के बाद प्रदेश के बहुुत शिक्षकों की मौत हो गयी, लेकिन प्रदेश सरकार मात्र तीन शिक्षकों की मौत कोरोना से बता रही है। यह प्रदेश सरकार की मनमानी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा न देने का भी आरोप लगाया। जिला मंत्री सत्यवीर सिंह ने कहा कि जहां इस सरकार ने पुरानी पेंशन पर हथोड़ा चलाकर उनका भविष्य चौपट कर दिया है। वहीं शिक्षकों पर थोपी गयी नई पेंशन में सेवानिवृत्त हो चुुके प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को पेंशन व कटौती की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार की मनमानी के खिलाफ आगामी 31 मई को जनता वैदिक कॉलेज में बैठक कर आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनायी जाएगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, इन्द्रपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed