{"_id":"61cb50118a91cc41ed5b7138","slug":"ss-college-rasna-won-the-opening-match-baraut-news-mrt5711261178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस कॉलेज रासना ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस कॉलेज रासना ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवी कॉलेज में हुआ दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता में 36 महाविद्यालयों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, साहिबाबाद, बुलंदशहर आदि जिलों के 36 महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। उद्घाटन मैच में एसएस कॉलेज रासना ने हरीश इंस्टीट्यूट सहारनपुर को हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि देश में कबड्डी से अच्छा खेल कोई दूसरा नहीं है, क्योंकि इसमें प्राणायाम भी है और योगाभ्यास भी। उन्होंने कबड्डी के खेल को बढ़ावा देने की अपील की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसएस कॉलेज रासना व हरीश इंस्टीट्यूट सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें एसएस रासना 35-20 अंकों से विजयी रही। दूसरे मैच में एनएएस मेरठ ने एसएसवी हापुड़ को 75-23 से हराया। तीसरे मैच में श्रीराम कॉलेज ने डीएन मेरठ को 38 -19 से हराया। इसके अलावा एमएम खेकड़ा, रुद्रा कॉलेज मवाना, एसएसवी बुढ़ाना और एसडी मुजफ्फरनगर ने भी अपने मुकाबले जीते। रेफरी की भूमिका डॉ मनोज कुमार, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अजय शर्मा, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, रकम सिंह, अनिल सरोहा ने निभाई। स्कोरिंग राकेश कुमार, प्रमेंद्र, अर्पित, विकास कुमार व पराग ने की। प्रतियोगिता का संचालन डॉ साधना तोमर और सतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव सौदान सिंह, सुभाष पहलवान, अनिल तोमर, रवि शास्त्री, धूम सिंह चेयरमैन, डॉ. जयकुमार सरोहा, डॉ गीता रानी, डॉ अरुण सोलंकी, डॉ नरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, डॉ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
इन महाविद्यालयों की टीमें कर रही प्रतिभाग
वीवी कॉलेज शामली, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, डीएवी कॉलेज बुढ़ाना, संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द, एएस कॉलेज लखावटी, एसएस कॉलेज रासना, सीसीआरडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, एमएम कॉलेज खेकड़ा, तेजस कॉलेज पतला, गायत्री कॉलेज बड़ौत, श्री राम कॉलेज बड़ौत, एनएएस कॉलेज मेरठ, डीएन कॉलेज मेरठ, एलआर कॉलेज साहिबाबाद, आरके कॉलेज शामली, केपीजी कॉलेज मवाना, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर।