खेकड़ा। मोहल्ले रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी और गोवर्धन पूजा की कथा का बखान किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।
बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा को दूसरे दिन कथा वाचक कृष्ण दास जयदेव महाराज ने कहा कि बालक कृष्ण बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लेते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थीं कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो। तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण माखन चुरा लेते थे। गोपियों को बुरा नही लगता था, वे तो उनके बार बार दर्शन का व्याकुल होकर माता यशोदा के पास शिकायत को पहुंच जाती थीं। श्रीकृष्ण बाल लीला की कथा सुनकर श्रद्वालु भगवान कृष्ण की जयजयकार कर भाव विभोर होकर झूम उठे। मौके पर आरेंद्र चौधरी, अजय धामा, दीपक धामा, विशाल धामा, मनीष कुमार, सीमा देवी मौजूद रहे।