फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sports news

Baghpat News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में वंशिका ने स्वर्ण व विजय तोमर ने जीता रजत पदक

Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
sports news
बिनौली। कजाकिस्तान में चल रही 16वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में माखर की वंशिका चौधरी ने स्वर्ण पदक और आरिफपुर खेड़ी के विजय तोमर ने रजत पदक जीतकर देश व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कजाकिस्तान में 16 अगस्त से 16वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैंपियनशिप चल रही है। वहां जौहड़ी की दादी चंद्रो शूटिंग रेंज पर प्रैक्टिस करने वाली माखर निवासी वंशिका चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला टीम स्पर्धा में राजस्थान की मोहिनी सिंह और दिल्ली की रश्मिका सहगल के साथ 1800 में से 1720 का स्कोर प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं आरिफपुर खेड़ी के विजय तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में कपिल, एंथोनी जोनाथन के साथ 1800 में से 1723 का स्कोर प्राप्त कर रजत पदक जीता। शूटराें के पदक जीतने पर विनोद तोमर, सुमित राठी, कोच वाजिद खान, महबूब पठान, अमित श्योराण, फारुख अली व बिट्टू खान ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed