फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sports festival will be held today in SPC degree college of Baghpat

बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज में आज होगा खेल उत्सव

Wed, 31 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sports festival will be held today in SPC degree college of Baghpat
बागपत के एसपीसी डिग्री कॉलेज में आज होगा खेल उत्सव
विज्ञापन

बागपत। खेलों को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की ओर से बुधवार को खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के कई स्कूल के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।
नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में बुधवार को सुबह आठ बजे खेल उत्सव की शुरू होगा जो 11 बजे तक चलेगा। इसमें शिक्षण संस्थाओं की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव और विशिष्ट अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन रहेंगे। एडीएम प्रतिपाल चौहान, डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए कीर्ति अतिथि रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल उत्सव में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, एनएस पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कालेज, एसपीसी डिग्री कॉलेज की छात्राएं भाग लेंगी। खेल उत्सव में कैरम, टेबिल टेनिस, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन, तीरंदाजी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed