फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sports University to be set up in West UP, women to be recruited in home guards saysChetan Chauhan

पश्चिमी यूपी में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, महिला होमगार्डों की होगी भर्ती : चेतन चौहान

Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sports University to be set up in West UP, women to be recruited in home guards saysChetan Chauhan
चेतन चौहान
 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं यूपी के सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि पश्चिम यूपी में खेल प्रतिभाओं को देखते हुए खेल यूनिवर्सिटी बनेंगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि शीघ्र शुरू किए जाने की योजना है। होमगार्ड में महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। मृतक आश्रित कोटे में अब शारीरिक परीक्षा के दो मौके होंगे।
विज्ञापन


चेतन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि होमगार्ड प्रकरण पिछली सरकार से ही चल रहा था। सख्ती के साथ कार्रवाई की गई है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई अधिकारियों को हटाया गया है। ड्यूटी लगाने में अब पारदर्शिता बरती जा रही है। बिना सत्यापन के ड्यूटी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

चेतन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि होमगार्ड प्रकरण पिछली सरकार से ही चल रहा था। सख्ती के साथ कार्रवाई की गई है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई अधिकारियों को हटाया गया है।

ड्यूटी लगाने में अब पारदर्शिता बरती जा रही है। बिना सत्यापन के ड्यूटी नहीं मिलेगी। पीआरडी में 600 पद स्वीकृत किए गए थे, उनकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। होमगार्ड की ट्रेनिंग और परेड बढ़ाई जाएगी। जवानों की ट्रेनिंग मजबूत की जाएगी।

अभी 42 दिन की ट्रेनिंग है, जिसका शेड्यूल जल्द ही बढ़ेगा। इससे पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजाम करने में आसानी होगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दस हजार रुपये प्रति महीना देने की योजना है।

बॉक्सिंग से बना खेल का माहौल : एनके तनेजा
सीसीएसयू मेरठ के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऑल इंडिया बॉक्सिंग से खेलों का अच्छा माहौल बना है। युवा मेहनत करें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed