फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spirit, God and nature eternal: Bharadwaj

आत्मा, परमात्मा और प्रकृति शाश्वत : भारद्वाज

Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Spirit, God and nature eternal: Bharadwaj
बरनावा लाक्षागृह पर चल रहे चतुर्वेद महायज्ञ का सातवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में चल रहे विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के सातवें दिन वैदिक विद्वान सोमदत्त भारद्वाज ने कहा कि यज्ञ वैज्ञानिक प्रक्रिया है। आत्मा, परमात्मा और प्रकृति शाश्वत है।
फ्रांस से आये सोमदत्त भारद्वाज ने कहा कि विज्ञान से ही यज्ञ का विस्तार होता है। मन प्रकृति का सूक्ष्मतम तत्व है। मन की एकाग्रता को प्राप्त करने के लिए योग जरूरी है। मन को एकाग्र कर ही परमात्मा की स्तुति की जा सकती है। यज्ञ में आहुति देते हुए परमात्मा की स्तुति करने वाले मनुष्य को जीवन मे सुख शांति मिलती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और वैदिक सिद्धांतों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आत्मा, परमात्मा और प्रकृति को जानने के लिए परमात्मा द्वारा प्रदत्त मेधा बुद्धि की आवश्यकता है। आचार्य गुरुवचन शास्त्री, विनोद शास्त्री, अरविंद शास्त्री, स्वामी सत्यवेश, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री आदि ने भी वेदोपदेश दिया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तोमर, डॉ. अनिल चौहान, शौकेंद्र आर्य, संजीव आर्य, डॉ. राजेंद्र, यशपाल सिंह, शोदान शास्त्री, यशोधर्मा, कपिल शास्त्री, मोहित, गंगाशरण, जेपी त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रह्मचारियों ने दिखाये हैरत अंगेज करतब प्रदर्शन
फोटो संख्या 10
बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 43 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को ब्रह्मचारियों ने कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। व्यायाम शिक्षक विजय कुमार भाईजी के निर्देशन में अभिषेक, मयंक, अजय शर्मा, मोनू शर्मा, यश, शिवम, आदित्य, ऋषभ, आकाश, आदर्श, दीपांशु, दिव्यांक आदि ब्रह्मचारियों ने संगीत पर पीटी, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, भाला, फरसा, तलवार चलाना, मुगदर आदि करतब प्रदर्शित किए। रस्से पर भी योगासनों के करतब दिखाए। कार्यक्रम का संचालन सौदान शाश्त्री, सुनील शास्त्री, अंकुर शास्त्री ने किया। इस अवसर पर मास्टर संजीव, देवेंद्र शास्त्री, अनुज चौहान, संजीव, गंगाशरण, शेखर आर्य, फकीर चंद त्यागी, मास्टर कालू राम, धनवीर दत्त, कपिल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed