फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP workers celebrated Janeshwar Mishra's birth anniversary

सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई

Fri, 05 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Janeshwar Mishra's birth anniversary
बागपत। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मनोज चौधरी ने कहा कि छोटे लोहिया सच्चे अर्थों में भारतीय चिंतन के समाजवादी योद्धा थे। वह सदैव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया के आदर्शों और विचारों पर कार्य किया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने कहा कि समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र ने आजाद भारत में कमजोर, पिछड़े व गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि समाजवादी का संपन्न और समतामूलक समाज का सपना पूरा हो सके। मौके पर प्रशांत तोमर, अब्दुल वाहिद कुरैशी, महबूब मलिक, शान आलम, परवेज मलिक, राजू प्रजापति, संजय, सुनील कुमार, शहनवाज हुसैन, सोनू यादव, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed