फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP heard the problems, only two were resolved

एसपी ने सुनीं समस्याएं, मात्र दो का ही निस्तारण

Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP heard the problems, only two were resolved
खेकड़ा तहसील मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियो की समस्या सुनते पुलिस अधीक्षक नीरज जादौ - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 45 में से मात्र दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 21, पुलिस की 15, विद्युत निगम की दो, समाज कल्याण दो, एलडीएम, शिक्षा विभाग, विकास खंड, पूर्ति विभाग, गन्ना विभाग की एक-एक सहित कुल 45 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। इनमें से राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर न्याय संगत ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार, सीएमओ दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed