फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son in law strangled to death in Baghpat

दामाद की गला दबाकर हत्या: कत्ल को आत्महत्या दिखाने के लिए शव फांसी पर लटकाया, CCTV कैमरों ने उगला घटना का राज

Sun, 12 Oct 2025 10:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिनौली (बागपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनौली (बागपत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Oct 2025 10:26 PM IST
सार

सास और दो साले समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी ने युवक की पत्नी सोनिया को डरा धमकाकर चुप कर दिया था।

विज्ञापन
Son in law strangled to death in Baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बागपत के बिनौली जिवाना गुलियान गांव के सोनू सैनी (35) की शनिवार रात ससुराल वालों ने घर से साथ ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसको रात में वापस घर लाकर आत्महत्या दिखाने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और उसका रविवार सुबह अंतिम संस्कार भी करा दिया। इस मामले में उसके भाई मोनू ने रविवार शाम को सोनू की सास व साले समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

जिवाना गुलियान के सोनू सैनी गांव में मजदूरी करता था। उसकी 14 साल पहले मुज्जफरनगर के बरला बसेड़ा गांव की सोनिया के साथ शादी हुई थी। उसे तीन बच्चे संध्या, वंश और आर्यन हैं। उसके भाई मोनू ने बताया कि सोनू की सास सरोज आठ महीने से जिवाना गुलियान में उसके साथ रहती थी। मोनू के अनुसार रविवार सुबह उसके भाई सोनू का शव घर में रस्सी से बने फंदे से फांसी पर लटका मिला। सोनू की सास ने उसके आत्महत्या करने की बात कहते हुए रविवार सुबह ही उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोनू ने रविवार शाम को बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसके अनुसार उसे सोनू की पत्नी सोनिया ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे सोनू का साला मोनू व आशीष, सास सरोज, पप्पू निवासी जाटन मोहल्ला बिजनौर, लोकेश निवासी जट मुझेड़ा मुजफ्फरनगर, बिजेंद्र व सुरेश निवासी बसेड़ा मुजफ्फरनगर सभी घर आए थे। वह सोनू को बुलाकर ले गए थे। वह रात में करीब 12 बजे उसको मारने के बाद घर लेकर आए और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

विज्ञापन

उन सभी ने सोनिया को डरा धमकाकर चुप कर दिया था। सोनिया को इस बारे में बताने पर उसे और बच्चों को मारने की धमकी दी गई। वह सोनू का फोन भी अपने साथ लेकर गए हैं। इस तरह मामला हत्या का होने पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने गांव में आकर घटना की जानकारी ली और मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट के विवाद में सोनू की हत्या की बात कही गई
मोनू ने बताया कि उसके भाई सोनू ने बिजनौर में कुछ महीने पहले एक प्लॉट लिया था। जिसे उसने अपनी सास सरोज के नाम कराया। उसकी सास उसके पास ही रहती थी और वह बीमार हो गई थी। उसके इलाज में सोनू ने लाखों रुपये खर्च किए। जिससे वह कर्ज में डूब गया। अब सोनू अपनी सास से प्लॉट बेचने की कह रहा था और वह प्लॉट बेचने का विरोध कर रही थी। इसलिए ही हत्या करने की बात कही जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों ने उगला घटना का राज
सोनू के आत्महत्या करने की घटना पर परिवार वालों को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने उसका मोबाइल नंबर मिलाया जो स्विच ऑफ आया। उसका मोबाइल तलाश किया गया मगर वह नहीं मिला। शक होने पर उसके भाई परमानन्द और मोनू ने गांव में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। उनमें सोनू को उसकी सास और कई लोग ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाते और देर रात दो बाइक पर उसे घर लेकर आते दिख रहे हैं। इसके बाद ही सोनू की पत्नी सोनिया से पूरी जानकारी की गई और उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed