फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Some students were found sleeping in the classroom and some were found playing

Baghpat News: कहीं कक्षा में सोते हुए तो कहीं खेलते मिले विद्यार्थी

Mon, 01 Jul 2024 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 01 Jul 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Some students were found sleeping in the classroom and some were found playing
बागपत। माध्यमिक, राजकीय विद्यालयों के साथ निजी स्कूल भी सोमवार को खुल गए। पहले दिन काफी कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। किसी स्कूल में कक्षा में बैठकर विद्यार्थी शिक्षकों के नहीं आने पर सोते मिले तो किसी कक्षा में विद्यार्थी खेल रहे थे। वहीं निजी स्कूलों में सुबह बच्चे रोते हुए निजी स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन

बागपत के श्री यमुना इंटर काॅलेज में 2100 विद्यार्थियों में से मात्र 650 ही स्कूल में पहुंचे। कक्षा 10 बी में दो विद्यार्थी कक्षा में पहुंचे थे और वह भी शिक्षक के नहीं आने पर बैठकर सो रहे। कक्षा दस में आठ विद्यार्थी कक्षा में बैठकर शिक्षक का इंतजार कर रहे थे। कक्षा नौ में 12 से अधिक विद्यार्थी थे और उनकी हाजिरी तक नहीं लगी थी। विद्यार्थी स्कूल के अंदर खेल रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुकेशराज शर्मा ने बताया कि पहले दिन स्कूल में करीब 400 छात्राएं और 200 छात्र पहुंचे हैं। एक दो दिन में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। श्री जैन इंटर काॅलेज में भी काफी कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के डीएवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन स्कूल में 800 विद्यार्थियों में मात्र 250 पहुंचे। बली के सरदार पटेल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बताया कि 700 विद्यार्थियों में 190 पहुंचे। कुर्डी नांगल के जन विजय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कुशल वीर सिंह ने बताया 120 छात्राएं और 258 छात्र आए हैं। गौना के राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने बताया कि 89 विद्यार्थियों में 40 स्कूल में पहुंचे हैं। खेकड़ा के जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डा. प्रशांत जैन ने बताया कि 1200 विद्यार्थी में से 250 ही विद्यार्थी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्कूल खुलने पर किया हवन, विद्यार्थियों का स्वागत हुआ
दाहा। जनता इंटर काॅलेज पलड़ी में सोमवार की सुबह हवन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिवकुमार चौधरी, प्रधानाचार्य शुभम सिंह, प्रताप सिंह, हरविंद्र सिंह राठौर, हरिश्याम राजभर मौजूद रहे। गांधी स्मारक इंटर काॅलेज दोघट में यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रबंधक रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed