{"_id":"6069e8748ebc3e593b402cbb","slug":"soldier-s-body-found-hanging-from-bathroom-hangar-baraut-news-mrt5329897113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम के हैंगर से लटका मिला सैनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम के हैंगर से लटका मिला सैनिक का शव
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह विहार में रविवार की सुबह सेना के जवान का शव बाथरूम के हैंगर में बंधी चुनरी से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों और उसकी पत्नी के मायके वालों के बीच नोकझोंक भी हुई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए भाभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
मृतक सेना का जवान मोहित उर्फ गुलाब (28) मूल रूप से आरिफपुर खेड़ी का रहने वाला था। 2015 में आर्मी में भर्ती हुआ था और वर्तमान में बंगाल के बीनागुड़ी में 24 जाट रेजीमेंट में तैनात था। छह फरवरी को वह छुट्टी पर आया था और चौधरी चरण सिंह विहार में पत्नी वर्षा के साथ किराये के मकान में रह रहा था। रविवार की सुबह तकरीबन दस बजे पत्नी वर्षा बाथरूम में गई तो मोहित का शव बाथरूम के हैंगर में बंधी चुनरी से लटका देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्लेवासी पहुंचे और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मोहित के भाई मोनू ने अपनी भाभी वर्षा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि काफी समय से मोहित और उसकी पत्नी वर्षा में पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में हुई नोकझोंक, एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
बाथरूम में लगे हैंगर से चुनरी के फंदे से मोहित का शव लटका हुआ था। पैर भी काफी हद तक जमीन को छू रहे थे। उसकी ऊंचाई भी करीब दीवार पर लगे हैंगर तक ही थी। इसी पर मृतक के परिजनों ने सवाल उठाए है। आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में फांसी पर लटकाया गया है। सूचना पर पहुंचे पत्नी वर्षा के मायके पक्ष के लोगों की मृतक के परिजनों के साथ नोंकझोंक भी हुई। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को उसकी मौत को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
2017 में हुई थी शादी
मोहित के तीन भाई और है। एक भाई योगेंद्र बीएसएफ और अनिरुद्ध व मोनू तोमर भी सेना में ही है। मोहित की शादी वर्ष 2017 में शामली के गांव नंगली निवासी वर्षा के साथ हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।