फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soil mining caught in Garhi Kalanjari, soil being transported from Naithala to Haryana

गढ़ी कलंजरी में पकड़ा गया मिट्टी खनन, नैथला से हरियाणा ढोई जा रही मिट्टी

Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Soil mining caught in Garhi Kalanjari, soil being transported from Naithala to Haryana
गढ़ीकलंजरी गांव में मिटठी खनन में छापामार कार्रवाई के बाद जब्त की गई जेसीबी मशीन व डंफर - फोटो : BAGHPAT
बागपत/चांदीनगर। एक तरफ बदरखा गांव के रेत खनन पट्टे की अनियमितता की गूंज लखनऊ तक हो रही है। दूसरी तरफ जिले में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। गढ़ी कलंजरी गांव में शुक्रवार को एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा तो मिट्टी खनन पकड़ा गया। उधर, एसडीएम बागपत के नेतृत्व में नैथला में मिट्टी खनन की जांच की गई। गड्ढे मिले हैं। ग्रामीणों का दावा है कि मिट्टी अवैध तरीके से हरियाणा ढोई जा रही है।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलजरी गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर खेकड़ा एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दीलीप सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। एसडीएम ने बताया कि दो डंपर और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर धोली प्याऊ चौकी पर लाकर पुलिस से सुपुर्द कर दिया गया। धोली प्याऊ चौकी इंचार्ज रविंद्र परिहार ने बताया कि खनन करने वाले लोगों से जिला प्रशासन से मिली एनओसी दिखाने के लिए कहा गया है। मौके पर कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया है। अगर कागज नहीं दिखा पाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर रामनयन, सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने टीम के साथ नैथला में मिट्टी खनन पर छापा मारा। प्रशासन को यहां गड्ढे मिले, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति या खनन परिवहन नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन की टीम लौट गई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि नैथला में अवैध मिट्टी खनन कर हरियाणा परिवहन किया जा रहा है। प्रशासन से शिकायत की गई थी, जिसके बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। इसके बावजूद मिट्टी खनन नहीं थम रहा है। क्षेत्र के रास्ते खराब होने लगे हैं। ग्रामीणों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। एसडीएम का कहना है कि खनन नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरखा में खनन को लेकर तनाव बढ़ा
बागपत। बदरखा में चल रहे खनन को लेकर तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन अवैध तरीके से किया जा रहा है, जबकि पट्टे धारक पक्ष का कहना है कि गलत जुर्माना लगाया गया है। दोबारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed