फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Society can progress only through education

विवि के पूर्व कुलपति व उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज के सदस्य को सम्मानित किया गया

Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Society can progress only through education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। जाट शिक्षा सभा में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व कुलपति व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज के सदस्य को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव है।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के पूर्व कुलपति प्रो. रामपाल सिंह, उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज के सदस्य प्रो. अजित सिंह व चौधरी जगवीर सिंह ने किया। वक्ताओं ने बताया कि विवि के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रामपाल सिंह प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज बरेली कॉलेज बरेली के प्रिंसिपल रहे हैं। इसके बाद उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के सदस्य बनने के बाद राजस्थान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति भी रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व कुलपति रामपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा को कभी बांटा नहीं जा सकता है। शिक्षा से ही समाज को ओर विकसित किया जा सकता है। युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है। प्रो. अजित सिंह ने कहा कि आज का युवा दिशाहीन होकर गलत रास्तों पर चल पड़ा है। नशे की लत में पड़कर उसे न तो अपने सम्मान की चिंता है और न ही अपने गुरुजनों व परिजनों की। दोनों अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल कुमार, देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रो. अमित राणा, राजवीर सिंह जोनमाना , जयवीर मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed