{"_id":"6335ac5da156fa1e2527acd3","slug":"smoking-by-a-teacher-in-school-during-teaching-in-baghpat-after-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब हाल है: अयोध्या के बाद बागपत में शिक्षक की नई करतूत, स्कूल में बीड़ी पीते हुए वायरल, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब हाल है: अयोध्या के बाद बागपत में शिक्षक की नई करतूत, स्कूल में बीड़ी पीते हुए वायरल, हर कोई हैरान
Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
सार
अयोध्या के बाद बागपत में भी एक शिक्षक की करतूत सामने आई है। बच्चों को पढ़ाने के दौरान शिक्षक बीड़ी पीते हुए पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शिक्षक विभाग में भी गजब हाल है। अयोध्या के बाद अब बागपत जिले से एक शर्मनाम मामला सामने आया है। जहां अयोध्या में एक शिक्षक को कुर्सी पर बैठकर खर्राटे लेते हुए देखा गया तो वहीं बागपत के एक स्कूल में शिक्षक बीड़ी पीते हुए पाए गए।
विज्ञापन
बागपत में शाहजहांपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच घूमते हुए बीड़ी पी रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल प्रांगण में घूमते हुए बच्चों के बीच बीड़ी पी रहा और उनको डांट भी रहा है। गांव के किसी व्यक्ति ने शिक्षक की स्कूल में बीड़ी पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शिक्षक की बीड़ी पीते हुए वीडियो की गांव में खूब चर्चा हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र बालियान का कहना है कि शिक्षक की स्कूल में बीड़ी पीने के वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड
ये है अयोध्या का मामला
परिषदीय विद्यालय में एक शिक्षक विद्यालय में पढ़ाई के समय बच्चों को पढ़ाने के बजाय कान में इयर फोन लगाकर कुर्सी पर बैठकर खर्राटे लेते हुए नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार