फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smart meter scheme opposed in panchayat

Baghpat News: पंचायत में स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया

Tue, 17 Sep 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Smart meter scheme opposed in panchayat
-जनपद के किसान 18 सितंबर को डीएम को देंगे ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के शिव मंदिर में सोमवार को किसान एकता केन्द्र के बैनर तले किसानों की पंचायत हुई। इसमें बिजली का निजीकरण और ऊर्जा निगम की स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का पुरजोर से विरोध किया।

पंचायत में जिवाना, मालमाजरा, सिरसली, माखर, बामनौली, बड़ावद, धनौरा आदि गांव के ग्रामीण पहुंचे। पंचायत में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना चली हुई है। ऊर्जा निगम जनपद में इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रहा है। सरकार की यह योजना किसानों के खिलाफ और बिजली कंपनियों को फायदा पहंचाने के पक्ष में है। कहा कि पिछले एक साल से ऊर्जा निगम अपनी मनमर्जी से बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ा रहा है, जबकि पहले से ही उपभोक्ता बिजली की बढ़ी दरों की मार झेल रहे हैं। पंचायत में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में आगामी 18 सितंबर को डीएम बागपत को ज्ञापन सौंपकर इस योजना को रद्द करने की मांग करेंगे। किसानों ने चेतावनी दी अगर स्मार्ट मीटर योजना लागू की गई तो जनपद के किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। पंचायत की अध्यक्षता पंडित जनार्दन शर्मा व संचालन मोहित सिरसली ने किया। पंचायत में सतेंद्र सिंह, डॉ. संजीव तोमर, विश्वपाल सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, जगवीर सिंह, विपिन प्रधान, संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed