फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six thousand withdrawn from teacher's account by changing debit

डेबिट बदलकर शिक्षक के खाते से छह हजार निकाले

Wed, 18 Mar 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Six thousand withdrawn from teacher's account by changing debit
बड़ौत (बागपत)। डेबिट कार्ड बदल कर एक शिक्षक के खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक की ओर से एटीएम की फुटेज न देने पर शिक्षक ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमौली निवासी रमेश सिंह बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह नगर के एक निजी कॉलेज में शिक्षक है। रमेश के मुताबिक नगर पालिका स्थित पीनएनबी बैंक के एटीएम पर सोमवार को वह दो हजार रुपये निकलवाने गया तो कैश नहीं निकला। मगर, उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मेसेज आ गया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से छह हजार रुपये निकलने का मेसेज आया तो वह परेशान हो गया। वह मंगलवार को पीएनबी बैंक शाखा पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज मांगी। बैंक प्रबंधक ने पहले रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। वह कोतवाली पहुंचा तो वहां से बैंक भेजा दिया गया। वह फिर बैंक पहुंचा तो उसकी प्रबंधक से कहासुनी हो गई। सूचना पर एसएसआई धुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मामला शांत कराया। बैंक प्रबंधक एसके अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हमें लिखकर दें और पैन ड्राइव लाए। नियमानुसार फीस जमा करें तो हम उन्हें फुटेज दे देंगे। शाखा प्रबंधक का कहना है कि इनका एटीएम बदला गया है और पिन नंबर भी बदल दिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed