{"_id":"62965f6d5d33934cfc38e54a","slug":"six-policemen-suspended-for-making-recovery-by-hiding-non-bailable-warrants-baghpat-news-mrt5908863125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाछौड़ प्रकरण में 75 लाख के मुआवजे का प्रस्ताव सीएम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाछौड़ प्रकरण में 75 लाख के मुआवजे का प्रस्ताव सीएम को भेजा
विज्ञापन
- बाछौड़ गांव में पुलिस की दबिश के दौरान महिला और दो बेटियों की विषाक्त पदार्थ निगले से हुई थी मौत
- उप्र पीड़ित भरपाई योजना के तहत भी अलग से मुआवजा दिलाने के लिए एसपी की तरफ से भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाछौड़ गांव में पुलिस की दबिश के दौरान महिला और दो बेटियों की विषाक्त पदार्थ निगलने से हुई मौत के मामले में परिजनों को 75 लाख रुपये मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बाछौड़ के प्रधान ने प्रस्ताव जिलाधिकारी राजकमल यादव को सौंपा था, जिसे संस्तुति करके भेजा गया है। उध्र, उप्र पीड़ित भरपाई योजना के तहत भी अलग से मुआवजा दिलाने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी प्रस्ताव भेजा है।
बाछौड़ गांव में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी युवक प्रिंस को पकड़ने के लिए छपरौली थाना पुलिस दबिश देने गई थी। पुलिस के सामने ही आरोपी युवक की मां गीता और दो बहनों प्रीति व स्वाति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया गया था। इन तीनों की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार करने को लेकर काफी हंगामा हुआ। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने दिया गया था। इस मामले में ग्राम प्रधान की ओर से परिवार को 75 लाख रुपये मुआवजे का प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया गया था। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इस प्रस्ताव पर संस्तुति करके मुख्यमंत्री के नाम भेज दिया है। इसके अलावा एसपी नीरज कुमार जादौन ने उप्र पीड़ित भरपाई योजना के तहत भी पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए अपनी तरफ से एक प्रस्ताव भेजा है। इस तरह से दो प्रस्ताव भेजे गए है, जिससे पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके।