फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sisters arrived after facing trouble, the thread of protection tied on the wrists of brothers

परेशानी झेलते हुए पहुंची बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा का सूत्र

Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sisters arrived after facing trouble, the thread of protection tied on the wrists of brothers
बड़ौत में रक्षा बंधन के पर्व पर भाई डैरेन को मिठाई खिलाती बहन आन्या - फोटो : BARAUT
परिवहन व्यवस्था ठीक नहीं होने से बसों में भीड़ के कारण परेशानी झेलनी पड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। । रक्षाबंधन पर बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने पर जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बसों के देरी से आने के कारण महिलाओं को घंटों तक इंतजार में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद खचाखच भरी बसों में सफर करना पड़ा। दिक्कतों के बावजूद बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही रक्षा का वचन लिया।
रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। त्योहार पर परिवहन विभाग के इंतजाम कम पड़ गए। बसों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने के कारण दिन भर महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ मार्ग, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत- मेरठ मार्ग पर बसों की संख्या कम रही। घंटों इंतजार के बाद बसें पहुंची। बड़ौत डिपो के कार्यवाहक एआरएम मुकेश अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर जिले में बसों के चक्कर बढ़ाए गए। मुख्य स्थानों पर कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की व्यवस्था कराई गई। रविवार को चालक एवं परिचालकों को एक-एक अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस तरह किए गए थे इंतजाम
राखी के त्योहार को लेकर परिवहन निगम कई दिनों से तैयारियों में लगा हुआ था। जिले के अलावा अन्य जनपदों में चौकियां बनाकर अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। चालक व परिचालकों के अलावा रोडवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रदद कर दी गई थी। बागपत में गौरीपुर मोड़ बस स्टैंड, लोनी बस अड्डा, मेरठ बस अड्डा, बड़ौत डिपो, बामनौली चौकी के अलावा लोनी डिपो, शामली डिपो में चौकी बनाकर अधिकारी व कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। कर्मचारियों को को सवारी होते ही यात्रियों को बसों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी बढ़ गई यात्रियों की संख्या
रक्षाबंधन के त्योहार पर अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। रविवार को लगभग 50 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने यात्रा की। प्रभारी एआरएम मुकेश अग्रवाल ने बताया कि राखी पर अन्य दिनों के मुकाबले 40 से 50 फीसदी अधिक यात्रियों ने बसों में सफर किया।
---
बाजारों में खूब रही चहल-पहल
रक्षा बंधन का त्योहार पर रविवार को बाजारों में भीड़ बढ़ गई। बाजार खुलते ही सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ मिठाई व राखी की दुकानों पर रही। बहनों ने भाइयों के लिए राखी खरीदी तो भाइयों ने अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदकर भेंट किए। त्योहार को देखते हुए बाजार में पुलिस मुस्तैद रही। दुकानों पर सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग कराया गया। खरीददारी के लिए आए ग्राहकों के लिए मास्क का प्रयोग किया।

ट्रेनों में भी बढ़ी यात्रियों की संख्या
अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को ट्रेनों भी काफी भीड़ रही। नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से पूर्व की यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों में भी यात्री खिड़की और पायदान पर सफर करते नजर आए। त्योहार पर महिलाओं और बच्चों को सफर करने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed