Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sin is the enemy and religion is the best friend

Baghpat News: पाप ही शत्रु, धर्म परम मित्र

Fri, 09 Aug 2024 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sin is the enemy and religion is the best friend
जैन मुनि ने अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा में किए प्रवचन
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने कहा कि जिसका प्रबल-पुण्य होता है, उसकी जंगल में भी व्यवस्था बन जाती है और जिसका पुण्यक्षीण होता है, उसे घर में भी भूखा रहना पड़ता है। बड़े-बड़े महापुरुषों पर भी संकट आये हैं, पर प्रज्ञजन उपसर्गों में भी अपनी सूझ-बूझ से उत्कर्ष को प्राप्त कर लेते हैं।

जैन मुनि बृहस्पतिवार को अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतिज्ञ उचित समय पर ही बोलते हैं। व्यर्थ में समय नहीं व्यय करते हैं, जो नीति शून्य होते हैं। जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करना है, तो हमेशा विवेक पूर्वक निर्णय करें, क्योंकि विवेक शून्य कार्य दुःखद ही होता है। सोचो, समझो, फिर कार्य करो। विवेक पूर्वक किया गया कार्य सुखद ही होता है। कहा कि पुण्यक्षीण को वरदान फलित नहीं होते और पुण्यात्मा को श्राप नहीं लगता है। आयु पूर्ण होने पर कोई भी औषधि, तंत्र-मंत्र काम नहीं आते हैं। सच्ची श्रद्धा से बड़ा अन्य कुछ नहीं है और मिथ्या-मान्यता से बड़ा अहितकारी अन्य कुछ नहीं। पाप ही शत्रु है, धर्म ही मित्र है। पुण्य प्राप्त कर भोग-भोगोगे तो दुर्गति होगी और पुण्योदय पर धर्म करोगे तो सिद्धि होगी, मुक्ति का द्वार खुलेगा। जिस साधक के हृदय में शत्रु-मित्र समान हों, जीवन-मरण में, लाभ-अलाभ में, कांच-कंचन में, उपसर्ग- उत्कर्ष में, स्तुतिः निन्दा में एवं सुख-दुःख में समता भाव हो, वही श्रेष्ठ है। समता ही साधुता है। सभा में सुभाष जैन, राजकुमार जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, सुधीर जैन, वरदान जैन, हंस कुमार जैन, अंकुर जैन, जय प्रकाश जैन, महेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, आदिश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed