फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Silk saree becomes women's favorite on Karva Chauth

Baghpat News: करवाचौथ पर सिल्क साड़ी बनी महिलाओं की पंसद

Sun, 29 Oct 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Silk saree becomes women's favorite on Karva Chauth
बड़ौत। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है, जिसके चलते बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। इस बार सिल्क की डिजायनर और वर्क वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। साथ ही शृंगार का सामान भी खूब बिक रहा है। ज्वेलरी, कपड़े, मेकअप की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में करवाचौथ की खरीदारी को लेकर धूम मची हुई है। सुबह से शाम तक बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है। इस खास दिन में सजने और संवरने के लिए महिलाएं कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कपड़ों से लेकर शृंगार के सामानों की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी के लिए उमड़ रही हैं। उधर, खरीदारी से व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है और उनके चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन


ये बोले साड़ी विक्रेता---
बड़ौत। पालकी साड़ी विक्रेता के मालिक संजीव रुहेला ने बताया कि करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाएं आ रहीं हैं। परंपरागत कढ़ी हुई भारी साड़ियों की तुलना में हल्की व प्रिटेंड साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इसमें साउथ सिल्क, इंडियन सिल्क, बनारसी सिल्क, काटन सिल्क, लांचा बाजार में उपलब्ध हैं। साउथ सिल्क की साड़ियां दो से पांच हजार रुपये, इंडियन सिल्क एक हजार से छह हजार, बनारसी सिल्क 1500 रुपये से आठ हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले ज्वलेर्स---
अतिथि भवन के पास स्थित ज्वेलरी के विक्रेता पुष्पदीप उर्फ मोन्टी ने बताया कि आभूणों से महिलाओं के लगाव को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर ज्वेलरी व कम कीमत में उपलब्ध है। महिलाएं खरीदारी के लिए दुकान पर खूब आ रही हैं। इससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।


ये बोले चूड़ी विक्रेता000000
चूड़ी विक्रेता आरती ने बताया कि महिलाओं के लिए काफी किस्म की वैरायटी मौजूद हैं, जिसको लेकर अलग-अलग रंग और डिजायनों की चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।


ये बोलीं ब्यूटी पार्लर संचालिका
वंशिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका वंशिका का कहना है कि अभी से ही सजने के लिए महिलाओं की बुंकिग हो रही है। सभी महिलाएं सुंदर ढंग से सजने के लिए अभी से ही ब्यूटी पार्लर पर आने लगी हैं, सभी के लिए अलग-अलग पैकेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed