{"_id":"63f25f0d7648884584026fa4","slug":"shubham-of-muzaffarnagar-defeated-abhay-of-mirzapur-baghpat-news-c-14-1-124735-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मुजफ्फरनगर के शुभम ने मिर्जापुर के अभय को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मुजफ्फरनगर के शुभम ने मिर्जापुर के अभय को हराया
Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के बली गांव में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में तीन दिवसीय बाबा बलेराम राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई जिलों के पहलवानों ने दम दिखाया। मुजफ्फरनगर के शुभम ने मिर्जापुर के अभय को हराया।
कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन का उद्घाटन द्रोणाचार्य अवार्डी रामफल, कोच भारत, भीम, पवन पहलवान, भारत केसरी वरुण पहलवान, तरुण ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्य अतिथि महाबली सत्यपाल, ऑल इंडिया रेलवे यूनियन के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच सत्यन पहलवान ने बताया कि 74 किलोग्राम भार में कानपुर के दीपक ने अलीगढ़ के कपिल चौधरी को हराया। शुभम मुजफ्फरनगर ने अभय मिर्जापुर को हराया। अयोध्या के मुन्ना ने सहारनपुर के वेदास को हराया।
61 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के समीर ने राहुल बागपत को हराया। अमरोहा के विदेश ने कन्नौज के अभिषेक को हराया। लखनऊ के नीरज ने हापुड़ के सागर को हराया। इसके अलावा अन्य वर्गों की कुश्ती कराई गई। मौके पर करतार पहलवान, संदीप पहलवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, पिंटू्, अशोक कुमार, महेश कुमार, ब्रह्मपाल, विक्की पहलवान, महिपाल फौजी मौजूद रहे।