फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shrine of reverence at the cave temple, highway gets jammed

गुफा मंदिर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,जाम हो गया हाईवे

Sun, 28 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shrine of reverence at the cave temple, highway gets jammed
गुफा मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
- सुबह सवेरे से लगनी शुरू हो गई भक्तों की कतार
विज्ञापन

- मार्ग किया गया डायवर्ट, हाईवे और मंदिर पर तैनात रहा पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर्व पर सरुरपुर गांव के गुफा मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सवेरे से ही मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो गई है। इससे हाईवे पर दिन भर जाम की स्थिति बनीं रही। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दिल्ली सहारनपुर हाईवे को नगर के वंदना चौक, नैथला मोड़, लधवाड़ी और बड़ौत में औद्योगिक चौकी पर डायवर्ट किया गया।
गुफा बाबा मंदिर पर प्रत्येक रविवार के अलावा होली के पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। बागपत के अलावा हरियाणा, दिल्ली, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा अर्चना करते है। रविवार को होली के पर्व पर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाईवे पर नैथला मोड़ से गुफा मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। हाईवे और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर में सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी की गई।
विज्ञापन

बच्चों ने खूब की खरीददारी
बागपत। होली के पर्व पर गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए आए श्रद्धालुओं ने खूब खरीददारी की। बच्चों और महिलाओं ने मेले में जमकर लुत्फ उठाया।
ऐसे किया गया हाईवे का डायवर्जन
बागपत। दिल्ली से बड़ौत जाने वाले वाहनों को नगर के राष्ट्रवंदना चौक से डायवर्ट किया। दिल्ली से जाने वाले वाहन राष्ट्रवंदना चौक से कस्बा अमीनगर सराय वाया होकर बड़ौत के लिए निकाले गए। इसके अतिरिक्त नैथला मोड़ और लधवाड़ी में मार्ग का डायवर्जन किया गया। बड़ौत से बागपत आने वाले वाहन वाया अमीनगर सराय होते हुए बागपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed