फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shri Ram killed Bali and handed over the kingdom of Kishkindha to Sugriva.

श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को सौंपा किष्किंधा का राज्य

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Bali and handed over the kingdom of Kishkindha to Sugriva.
बागपत रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर में चल रही रामलीला में बाली वध की लीला का मंचन किया गया। सीमा को खोजते हुए श्रीराम व लक्ष्मण किष्किंधा नगरी पहुंचते है, जहां उनकी मुलाकात सुग्रीव से होती है। श्री राम सुग्रीव को राज तिलक करते है और बाली का वध कर किष्किंधा का राजा बनाने का आश्वासन देते है।
श्रीराम के कहने पर सुग्रीव हनुमान को बाली के पास अपना राज्य वापस मांगने के लिए भेजते है। बाली सुग्रीव को युद्ध करने के लिए ललकारता और अपमानित करता है। दोनों भाईयों में युद्ध शुरू होता है और श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना देते है। आशीष रोहिल्ला, काकू शर्मा, संदीप शर्मा, सोनू गुप्ता, सुजीत लखेरा, अनुज कश्यप, रवि शर्मा, सोनू शर्मा, राजू चौहान ने अपने अभिनय से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्ष संजय रुहेला, नीरज, मोंटी चौहान, अमित अग्रवाल, कमल वशिष्ठ, नंदलाल डोगरा, राजीव गुप्ता, बॉबी चौहान, नरेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, कन्हैया, सचिन जैन, नीरज गुप्ता, कपिल, आलोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमालय पर्वत उठा लाए हनुमान
चांदीनगर। रटौल के शिव मंदिर में चल रही श्री रामलीला में अंगद -रावण संवाद, और लक्षण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण का पुत्र मेघनाद युद्ध भूमि में हा-हाकार मचा देता है। राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण उससे युद्ध के लिए जाते हैं। दोनों के बीच युद्ध होता है। लक्ष्मण के सामने मेघनाद पस्त होने लगता है, तब वह ब्रह्मशक्ति का प्रयोग करके लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण के मूर्छित होते ही वानर सेना में शोक छा जाता है। सुसैन वैद्य के कहने पर हनुमान जी वायुमार्ग से संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय पर्वत पहुंचते है, मगर बूटी की पहचान न होने के कारण वह पूरा पर्वत उठाकर ले आते है। संजीवनी बूटी मिलते ही लक्ष्मण की चेतना लौट आती है। इस मौके पर देवेंद्र अरोरा, बंटी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, लीलू रिंटू प्रधान, आदेश बंसल प्रधान, भोपाल प्रधान, सेवक राम, हसमत चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed