फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Showed plenty of stamina in sports

खेलकूद में खूब दिखाया दमखम

Sat, 10 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 10 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में जेपी पब्लिक स्कूल में चल रह तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन


दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निर्देशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कक्षा सात सात के बच्चों ने स्वागत गान व साड़ी ड्रिल का प्रोग्राम दिखाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।

इसके बाद सतलज, झेलम, चेनाब, गंगेज के बच्चों ने अपने कैप्टन के साथ मिलकर खेलों का भव्य प्रदर्शन किया, जिनमें आदित्य तोमर, शुभम, दिव्या गर्ग, ऋषभ, विवेक, राजदीप, विकुल नैन, सूरज, अजय, आकाश ने अपनी-अपनी कक्षाओं मेें प्रथम, उमेर, मोहित, मानसी, निकेतन, आकाश तोमर, नीतिश, सागर, सहजाद ने द्वितीय व आदित्य दांगी, प्रीत पंवार, तल्हा साजिद, आकांक्षा, अभिनव, आकाश, मयंक, रितिक जैन, रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन मंजू शर्मा ने किया। स्कूल निदेशक गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समारोह समाप्त होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता 11 को : बागपत। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि 11 दिसंबर को गांधी गांव स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में एथलेटिक प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed