{"_id":"64ea47d1185d2fd48a0740e4","slug":"show-courage-raise-your-voice-against-wrong-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-4570-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिम्मत दिखाएं, गलत के खिलाफ आवाज उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिम्मत दिखाएं, गलत के खिलाफ आवाज उठाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि सोशल साइटों के इस्तेमाल के साथ ही साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं और हम कई बार अपने साथ अपराध होने पर समाज व परिवार के डर से शांत बैठ जाते है। डरे नहीं ब्लकि गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।
शनिवार को यमुना इंटर काॅलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जागरूक होने के साथ ही अधिकारों के प्रति सचेत होने की बात कही। कहा कि कई बार ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर लोग इसलिए किसी को नहीं बताते है कि उनका मजाक बनेगा। ऐसे में शिकायत करेंगे तो अपराध करने वाले पकड़े जा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन 1093 पर शिकायत कर सकते हैं। एसपी ने कहा कि महिला अपराध हो या अन्य कोई अपराध, उसके लिए भी केवल फोन करके भी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ा जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अपनी सफलता व जीवन में हुए बदलाव के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, डा. राधेश्याम शर्मा, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने पूछे सवाल, एसपी ने दिए जवाब
सवाल: आप सिविल सर्विस में कैसे आए? - खुशबू
जवाब: कोटा राजस्थान का रहने वाला हूं। वहीं से पहले इंजीनियरिंग की। उसके बाद सिविल सर्विस में जाने का मन हुआ और तैयारी शुरू कर दी।
सवाल: सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के समय हाईवे पार करने में हादसा होने का खतरा रहता है। -अंशु
जवाब: सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी के समय पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
सवाल: मैं एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहता हूं। मुझे क्या करना होगा? -अल्ताफ
जवाब: आपको शुरुआती पढ़ाई जीव विज्ञान से करनी होगी। उसके बाद नीट पास करना होगा। तब आप वहां तक पहुंच सकेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
सवाल: एफआईआर के बाद किस तरह कार्रवाई होती है? -पायल
जवाब: एफआईआर में कार्रवाई दो तरीके से की जाती है। जिसमें संज्ञेय अपराध होने पर सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। असंज्ञेय अपराध होने पर न्यायालय में सूचना देकर अनुमति लेकर कार्रवाई की जाती है।
सवाल: आपकी सिविल सर्विस में जाने की तैयारी का अनुभव और संघर्ष कैसा रहा? कशिश
जवाब: संघर्ष सभी के जीवन में होता है और बिना संघर्ष के जीवन अधूरा रहता है। सिविल सर्विस के लिए तीन बार परीक्षा दी और फेल हो गया। लेकिन परिवार व दोस्तों ने सकारात्मक ऊर्जा दी और चौथी बार में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की।
सवाल: आईपीसी, सीपीसी और सीआरपीसी का कानून में कैसे प्रयोग होता है? रितिका
जवाब: कानून में आईपीसी, सीपीसी और सीआरपीसी का अलग-अलग स्थिति में प्रयोग किया जाता है। इनका एनसीआर व एफआईआर दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र दाखिल करने और फाइनल रिपोर्ट लगाने की स्थिति में प्रयोग किया जाता है।
सवाल: युवा धुम्रपाल व अन्य नशे की तरफ बढ़ रहे है, इनको कैसे रोका जाए? अरकान
जवाब: सिगरेट पीना और किसी भी तरह का नशा करना गलत है, जिसका भविष्य में काफी नुकसान होता है। युवाओं को खुद समझदारी दिखानी होगी और उनको जागरूक होना पड़ेगा। परिवार वाले भी उनपर ध्यान रखे और उनका मार्गदर्शन करते रहे। नशाखोरी को रोका जा सकता है।
सवाल: आईएएस बनने के लिए तैयारी कैसे करें? सुमायला राजपूत
जवाब: अभी आप 11वीं कक्षा में हो और आईएएस की तैयारी के लिए पांच साल कड़ी मेहनत करनी होगी। सबसे पहले ग्रेजुएशन करो, उसके साथ सामान्य ज्ञान और विशेष विषयों के बारे में भी पढ़ते रहे। उससे सिविल सर्विस में मदद जरूर मिलेगी।