फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Short circuit fire in DJ operator's house in Mukari

Baghpat News: मुकारी में डीजे संचालक के घर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 25 Jul 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in DJ operator's house in Mukari
बालैनी। मुकारी गांव में शॉर्ट सर्किट से डीजे संचालक के मकान में आग लग गई। जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मुकारी गांव निवासी विनोद कार्यक्रमों में डीजे बजाने का काम करता है। सोमवार को वह अपना मकान बंद कर अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए लोनी गया था। तभी मकान की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने पर पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर डीजे संचालक विनोद भी घर आ गया। विनोद ने बताया कि आग लगने से उसका तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
अमीनगर सराय। क्षेत्र के डौला गांव में एक युवक ने मंगलवार दोपहर कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुलबहार (20) गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। जो काफी समय से गांव आया हुआ था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed