फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shops will remain closed in Barot's hot spot area

बड़ौत के हॉटस्पॉट एरिया में बंद रहेंगी दुकानें

Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shops will remain closed in Barot's hot spot area
बड़ौत। नगर में कोरोना पॉजिटिव केस के बढ़ते मामले को देख कर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार से हॉट स्पॉट एरिया में बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग को देख कर प्रशासन ने रोस्टर बनाकर दुकानदारों को सुबह 8 से 12 बजे तक दुकानें खोलने की इजाजत दी। ईद के त्योहार के बाद अब हॉट स्पॉट एरिया में दुकानें बंद कराने का निर्णय लिया। सोमवार को नगर में ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के बाद देर शाम प्रशासन ने नगर में हॉट स्पॉट एरिया में बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने बताया नगर में कोरोना के मामले मिले हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को नगर के हॉट स्पॉट एरिया में बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित रोस्टर के अनुसार दुकानें खोलने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये रहेगा एरिया बंद
बड़ौत। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्रशासन से मिले निर्देश के बाद नगर मेें हॉट स्टॉप एरिया के बाजारों को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुराना रोड कश्यप गली में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इस एरिया को हॉट स्पॉट घोषित किया, इसलिए विशाल सिनेमा चौराहे से बिनौली रोड फाटक तक बाजार को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत में अब तक दस
बड़ौत। नगर में कोरोना पॉजिटिव के कुल 10 केस हैं। इनमें दिल्ली रोड स्थित सुभाषनगर कॉलोनी के लैब टेक्नीशियन सहित छह परिवार के सदस्य, बड़ौली रोड निवासी बैंक कर्मचारी, गुराना रोड निवासी सब्जी आढ़ती व उसका भतीजे के अलावा एक प्रवासी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed