{"_id":"693dbe95706876619f01b31d","slug":"shopkeeper-shot-dead-in-a-dispute-over-headship-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143412-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधानी की रंजिश में दुकानदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधानी की रंजिश में दुकानदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
हत्या की खबर से संबंधित फोटो। ऋषिपाल की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर गांव में प्रधान पद के भावी प्रत्याशी अमित का साथ देने पर शुरू हुई रंजिश में शनिवार की सुबह किरयाना दुकानदार ऋषिपाल (57) की पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीने से पार निकल गई। ऋषिपाल के बेटे ने प्रधान देवप्रिय समेत छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी सूरज कुमार राय समेत अन्य अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बिहारीपुर गांव निवासी शुभम ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे उसके पिता ऋषिपाल दुकान खोलने से पहले बाहर झाड़ू लगा रहे थे। आरोप है कि तभी प्रधान देवप्रिय, दिनेश निवासी दत्तनगर और दो अज्ञात युवक वहां आए, जिन्होंने उसके पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर वह अपने तहेरे भाई संजीव के साथ मकान के बाहर आया तो दिनेश, देवप्रिय ने तमंचे से उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चारों हमलावर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
शुभम ने बताया कि दो सप्ताह पहले प्रधानी चुनाव की रंजिश में देवप्रिय, आजाद, प्रियवृत्त, थम्बू ने उनके साथ झगड़ा किया और घर में घुसकर तमंचे से गोली मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है। एक दिन पहले उसका भाई राजीव दुकान पर गया था तो वहां पर ओमवीर, देवप्रिय और आजाद को उसके पिता ऋषिपाल की हत्या की योजना बनाते हुए सुना।
विज्ञापन
बिहारीपुर गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सूरज कुमार राय, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। हत्या की घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की।