फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shivansh became district topper in 12th

12वीं में शिवांश बना जिला टॉपर

Sun, 24 Jul 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shivansh became district topper in 12th
बागपत के क्रिस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल में रिजल्ट आने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित ? - फोटो : BAGHPAT
12वीं में शिवांश बना जिला टॉपर
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। आईएससी बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमें क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत का शिवांश पांडेय 99 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। वहीं परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत व बड़ौत में पहुंचकर खुशी मनाई।
बागपत में आईएससी बोर्ड से संबद्ध क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत व बड़ौत में संचालित है। इनका रविवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत में 12वीं में 48 छात्र-छात्राएं हैं, जो सभी उत्तीर्ण हुए। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत में सभी 73 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम आने पर परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं स्कूल में पहुंचे और वहां शिक्षकों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

--
क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत
शिवांश पांडेय-99 प्रतिशत
यथार्थ शर्मा-97.2 प्रतिशत
सिद्धांत जैन-95.75 प्रतिशत
--
क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बड़ौत
आयुषी-95.25 प्रतिशत
शेखर दांगी-94.25 प्रतिशत
निशांत-94 प्रतिशत
--
टॉपरों का सिविल सेवा में जाने का सपना
बागपत में कोर्ट रोड आदर्श कालोनी में रहने वाला टॉपर शिवांश पांडेय के पिता संतोष पांडेय जिला न्यायालय में कार्यरत हैं। शिवांश ने बताया कि उसने शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की और हर विषय को बराबर समय दिया। उसने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। पिता के मोबाइल फोन का केवल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया। शिवांश ने बताया कि वह सिविल सेवा में जाना चाहता है और इस लक्ष्य के साथ ही पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहे कोर्ट रोड गली नंबर छह में रहने वाले यथार्थ जैन ने कहा कि हर विषय को बराबर समय देकर नियमित पढ़ने से इतने अंक मिले हैं। उसका शिक्षकों व परिजनों ने पढ़ाई में सहयोग किया। वह भी सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई कर रहा है। तीसरे स्थान पर रहे न्यू कालोनी के सिद्धांत जैन ने बताया कि वह इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय करके पढ़ाई कर रहा है। उसका कहना है कि ज्यादा समय की जगह अगर एकाग्रता के साथ पढ़ा जाए तो ज्यादा बेहतर पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed