{"_id":"62d5a6e393d52c4ace085a39","slug":"shiva-temple-of-rataul-is-the-center-of-faith-of-devotees-baghpat-news-mrt5975516176","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है रटौल का शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है रटौल का शिव मंदिर
विज्ञापन
रटौल स्थित शिव मंदिर
- फोटो : BAGHPAT
बागपत, चांदीनगर। रटौल का शिव मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है। श्रावण के महीने में कस्बे के अलावा आसपास के गांव के लोग मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं।
श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर के पुजारी मंदिर कुश प्रसाद शास्त्री बताते हैं कि प्राचीन शिव मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। रटौल के देवेंद्र अरोरा बताते हैं कि 1948 में रटौल निवासी स्वर्गीय लाला प्यारे लाल, पंडित कुंदन लाल सोती ने गांव में शिव मंदिर की नींव रखी थी। 1954 में महाशिवरात्रि पर मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई थी। तब से कस्बे में फाल्गुन के महीने में महाशिवरात्रि पर मेला व यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है।
हिंदू-मुस्लिम मिलकर करते हैं कांवड़ियों की सेवा
रटौल के शिव मंदिर में 1970 से श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारा लगाया जाता है। इसमें कस्बे के हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में मिलकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं। ढिकोली-बंथला मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के लोग कांवड़ियों की सेवा करते हैं।

रटौल के शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु- फोटो : BAGHPAT

रटौल शिव मंदिर में पूजा करने जाते श्रद्धालु।- फोटो : BAGHPAT

रटौल आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्य ब्रजलाल गांधी- फोटो : BAGHPAT

रटौल शिव मंदिर के पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री- फोटो : BAGHPAT

रटौल आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र अरोरा- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन