फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shikshamitra again boycott of teaching

शिक्षामित्रों ने फिर किया पढ़ाई का बहिष्कार

Thu, 01 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 01 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra again boycott of teaching
हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने के निर्णय के विरोध में शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी है। निर्णय के विरोध में शिक्षामित्र पिछले 17 दिनों से आंदोलित है। बुधवार को भी शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने विगत दो सितंबर को शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। इसके विरोध में शिक्षामित्रों ने 14 सितंबर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा 15 सितंबर को विद्यालयों में तालाबंदी कराई थी तथा इसके विरोध में बागपत कोतवाली में गिरफ्तारी भी दी थी।
विज्ञापन


अब पिछले एक सप्ताह से शिक्षामित्र विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं तथा दोपहर के बाद कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी है। पिछले 17 दिनों से शिक्षामित्रों के आंदोलित होने से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया तथा दोपहर बाद कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना देने वालों में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, भरत शर्मा, बिजेंद्र भाटी, बबीता, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed