{"_id":"5730db2a4f1c1b652f919c1f","slug":"she-fled-with-police-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जवान के साथ युवती फरार, शादी रचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जवान के साथ युवती फरार, शादी रचाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव से युवती ने समाज के रीति रिवाज को दरकिनार कर अपने रिश्ते के फुफेरे भाई के साथ फरार हो गई। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में सेवारत है। युवती के परिजनों ने थाने में मामले की तहरीर दी।
सूत्रों के अनुसार घटना के समय घर में युवती अकेली थी, क्योंकि युवक ने धोखे से उसके मां - बाप को बड़ौत बुला लिया, उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ, जैसे ही वे घर से बाहर निकले तो युवक युवती को कार में बैठाकर फरार हो गया। जब उसके माता- पिता घर पर वापस आए तो उन्हें युवती के फरार होने की जानकारी मिली।
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में सेवारत है और रिश्ते में युवती की बुआ का लड़का है और इस प्रकार से उसका फुफेरा भाई है। युवती के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को समझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जब युवती अपनी हरकत से बाज नहीं आई तो युवती की उन्होंने पिटाई भी कर दी थी। इसके बावजूद युवती युवक के साथ मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रही और मौका पाकर फरार हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने सोमवार को थाने में मामले की सूचना दी। दूसरी तरफ एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया युवक ने युवती के साथ पहले ही गाजियाबाद में शादी कर ली थी और अब शादी के प्रमाण पत्र थाने भेज दिए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया दोनों युवक अौर युवती बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है, ऐसी स्थिति में पुलिस उनकी शादी के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती।