{"_id":"69fcb878a920f5bc2105e33c","slug":"shamli-fire-incident-send-me-to-my-parents-house-otherwise-i-will-go-to-god-anita-had-told-her-husband-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली अग्निकांड: 'मायके भेज दो, नहीं तो भगवान के पास चली जाऊंगी', पति जसविंदर से बोली थी अनीता, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली अग्निकांड: 'मायके भेज दो, नहीं तो भगवान के पास चली जाऊंगी', पति जसविंदर से बोली थी अनीता, ये थी वजह
Thu, 07 May 2026 09:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 07 May 2026 09:36 PM IST
सार
Death of two daughters: यूपी के शामली स्थित कैराना में अनीता ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। आग से उठे धुएं के कारण दम घुटने से उसकी दोनों मासूम बेटियों की मौत हो गई। वहीं अनीता की हालत अस्पताल में गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अनीता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसविंदर कश्यप और अनीता के बीच करीब 20 महीने से अनबन चल रही थी। अकसर दोनों के बीच मामूली बातों पर बहस होती रहती थी। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसमें महिला ने कहा था कि मुझे यहां नहीं रहना, मायके भेज दो, नहीं तो भगवान के पास चली जाऊंगी।
विज्ञापन
जसविंदर ने बताया कि अनीता बार-बार मायके जाने की जिद करती थी। 15 दिन पहले अनीता अपने मायके गई थी। तीन दिन पहले ही वापस आई थी। अनीता कहती थी कि उसे उसके साथ नहीं रहना है। उसने कई बार पूछा कि ऐसा क्या है कि तुम साथ नहीं रहना चाहती। इस पर अनीता कुछ नहीं बताती थी। उसने अनीता की मां सीमा को भी यह बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात अनीता ने कहा कि वह यहां नहीं रहेगी। इस पर पूछा कि कहां जाओगी तो अनीता पहले तो चुप रही, लेकिन फिर बोली कि अगर उसे मायके नहीं भेजा तो भगवान के पास चली जाएगी। उसने तो यह सोचा भी नहीं था कि अनीता ऐसा आत्मघाती कदम उठा सकती है। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी ने फोन पर मकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। वह पानीपत से सीधे घर पहुंचा।
डेढ़ साल पहले की थी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश
पति जसविंदर के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले अनीता ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन उसे समय बचा लिया गया था।
महिला ने पहले छत से कपड़े का फंदा लगाकर दी जान देने की कोशिश
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि अनीता ने पहले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। असफल होने पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस को मौके से चारपाई पर रखी एक कुर्सी भी मिली है, जिसके माध्यम से अनीता फांसी लगाकार आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।

मायके वालों ने जताई हत्या के प्रयास की आशंका
अनीता के मायके वालों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि उनकी बेटी से किसी तरह की कोई शिकायत थी तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाती। मायके वालों ने कहा कि उनकी बेटी व बच्चे जैसे पहले थे, उसी अवस्था में उन्हें लाकर दो। अनीता की मां सीमा ने कहा कि दोनों के बीच कभी-कभी झगड़ा होने की जानकारी तो थी, लेकिन इस तरह की घटना होगी, उन्होंने कभी सोचा नहीं था। आग कैसे लगी या लगाई गई, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हुई। मायके वालों ने बच्चियों की हत्या व बेटी की हत्या के प्रयास की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

अनीता का भाई बोला- बेटी होने के बाद बदल गया था ससुरालियों का व्यवहार
कैराना से देर शाम लौटे अनीता के भाई बागपत के गांव कंडेरा निवासी मोहित का कहना है कि अनीता की शादी पानीपत के युवक से हुई थी, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहां पर विवाद होने पर पति से तलाक हो गया और दो साल पहले उन्होंने कैराना के जसविंदर उर्फ जस्सी से कर दी थी। अनीता अपनी बेटी के साथ ससुराल चली गई। इसके बाद 11 माह पहले अनीता ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले भेदभाव करने लगे। इसके बारे में अनीता ने कई बार बताया भी तो उन्होंने उसे ही समझाया। उसने आरोप लगाया कि अनीता को जलाया गया है।