{"_id":"62001eefcef7013a635f9b33","slug":"shah-surrounded-the-opposition-on-many-issues-baghpat-news-mrt576064679","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने चरण सिंह को प्रणाम करके आतंकवाद, दंगा, अनुच्छेद 370 पर विपक्षियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने चरण सिंह को प्रणाम करके आतंकवाद, दंगा, अनुच्छेद 370 पर विपक्षियों को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बागपत में अपने तरकश का हर तीर चलाया। जहां उन्होंने सबसे पहले किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह, मिहिर भोज, रामप्यारी को प्रणाम किया। वहीं आतंकवाद, दंगा, अनुच्छेद 370, कोरोना वैक्सीन पर विपक्षियों को घेरा। अमित शाह के साथ ही स्मृति ईरानी भी मुजफ्फरनगर दंगे के सहारे वोटरों को साधने में लगी रहीं।
बागपत में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा सरकार में दंगा हुआ था, जिसे आज भी कोई नहीं भूला है। उस दंगे में वर्ग विशेष के लोगों को खुश करने के लिए हमारे लोगों को जेल में डाला गया था। अखिलेश ने क्या किया था और मोदी ने तब कैसे सुरक्षित किया था, यह नहीं भूलना है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज में कोई भी आतंकवादी आलिया, मालिया, जसमालिया हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता था। पाकिस्तान वर्ष 2014 के बाद में यह भूल गया। वह समझ गया कि अब भारत में भाजपा व मोदी की सरकार है और पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंवादियों का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर सपा के अखिलेश ने सबसे संसद में कहा था कि वहां खून की नदियां बह जाएंगी। वहां एक भी कंकड़ नहीं गिरा और देश में आज एक ही विधान है। अमित शाह ने कहा कि जब हम अपने लोगों की जान बचाने के लिए वैक्सीन लेकर आए तो अखिलेश ने उसका विरोध करते हुए मोदी टीका बताया था। यदि वैक्सीन नहीं होती तो तीसरी लहर में हम सुरक्षित नहीं रहते। इसलिए सपा व कांग्रेस वाले कभी देश को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं।
लता मंगेशकर के निधन पर मंच से श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंच से सबसे पहले लता मंगेशकर को मंच से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश ने स्वर कोकिला को खो दिया है। इससे पूरा देश आहत है। उनको सभा में मौजूद सभी को श्रद्धांजलि देने की बात कही तो सभी ने वहां उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस दौरान ये रहे मौजूद
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रत्याशी योगेश धामा, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, जिला प्रवासी राजीव जैन, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भाजपा नेता अजय चौहान, देवेंद्र प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, रणवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।