फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sewing of dress should be made to women of self-help group: DM

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराई जाए ड्रेस की सिलाई : डीएम

Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sewing of dress should be made to women of self-help group: DM
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराई जाए ड्रेस की सिलाई : डीएम
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुुंतला गौतम ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में नि:शुल्क यूनिफार्म की गुणवत्ता एवं वितरण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह व महिला सहायता समूह से ड्रेस की सिलाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं के छात्र-छात्राओं को दो सेट निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण करने के निर्देश दिए। ड्रेस के लिए खरीदे जाने वाले कपड़े की सैंपलिंग कार्यालय में रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को कपड़े धोने के साबुन से सैंपल को डलवाकर जांच के उपरांत सिलाई के लिए प्रत्येक बच्चे का नाप लेने के निर्देश दिए। यूनिफार्म की सिलाई के लिए स्वयं सहायता समूह, महिला समूह तथा स्थानीय दर्जी से कराई जाए। डीएम ने बीएसए को यूनिफार्म वितरण की व्यवस्था जनपद स्तर पर करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ पीसी जायसवाल, डीआईओएस ओमदत्त सिंह, बीएसए राजीव कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed